फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी जाने वाले वाहनों को नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही एक तरफ होने के कारण उधमपुर में सुबह से शाम तक ट्रकों को रोक कर रखा गया। इस दौरान चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैकड़ों वाहनों के साथ एक साथ चलने पर उधमपुर व चिनैनी के बीच जाम की स्थिति बनी रही, जिस कारण दिनभर लोगों को दरबदर होना पड़ा है। जाम के कारण चिनैनी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, भद्रवाह जाने वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को मरम्मत कार्य के चलते राजमार्ग को दिन भर बंद रख गया था। शनिवार को राजमार्ग को खोला गया और उधमपुर में रोके ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना किया। रविवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रखी गई। घाटी जाने वाले ट्रकों पर सुबह से ही जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद जखैनी, भारतनगर व अन्य कई स्थानों पर रोके गए ट्रकों की कतारें लग गई हैं। चालक दिनभर अनुमति का इंतजार करते रहे। हालांकि छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहा। जिन स्थानों पर ट्रकों को रोका गया था, वहां पर सुविधाएं न मिलने के कारण चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं,श्रीनगर से जम्मू के लिए इतने अधिक ट्रकों को रवाना किया था कि जब यह ट्रक टनल को पार कर आगे बढ़े तो जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण चिनैनी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, भद्रवाह जाने वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें