चिनैनी चम्पयाड़ी सड़क का यह हिस्सा हो रहा क्षतिग्रस्त :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे के लोगों ने चिनैनी से चंपयाड़ी सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि यह हाईवे का वैकल्पिक मार्ग है। ऐसे में इस मार्ग को सुधारा जाए, और जिस स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है उसकी ओर विशेष ध्यान दिया जाए।
स्थानीय विशंभर दत्त, राज कुमार, हरबंस लाल, मिलखी राम, आदि ने बताया कि चिनैनी चंपयाड़ी सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। लेकिन, सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने से वाहन हिचकोले खाते जाते हैं। वहीं, चिनैनी के निकट सड़क ज्यादा क्षतिग्रस्त होने से गाड़ियों की आवाजाही में परेशानी होती है। एक तेज बारिश हुई तो वहां से सड़क और भी खराब हो जाएगी।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग की हालत जल्द सुधारी जाए। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एईई सुरेश भारती ने कहा कि चिनैनी से छह सौ मीटर सड़क के टेंडर पहले ही हो चुके हैं, लेकिन ठेकेदार काम नहीं कर रहा। अब नए टेंडर लगाकर सड़क की हालत सुधारी जाएगी। साथ ही उस सड़क से आगे चंपयाड़ी तक सड़क पर बरसात के बाद तारकोल भी डाला जाएगा।