डोडा-भद्रवाह मार्ग पर तारकोल बिछाते कर्मचारी
- फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। बीआरओ ने 30 किलोमीटर लंबी डोडा-भद्रवाह सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया है। यह कार्य बीआरओ 114 आरसीसी भद्रवाह के ओसी श्री गौतम के नेतृत्व में संबंधित इंजीनियरों की निगरानी में हो रहा है।
काम पूरा होने से डोडा जिले के निवासियों और भद्रवाह घाटी में आने वाले पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी। तारकोल डालने का काम शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि बार-बार भूस्खलन और बर्फबारी के कारण सड़क की हालत काफी खराब हो गई थी। हालांकि, बीआरओ मरम्मत करती है, लेकिन फिर भी हादसों का अंदेशा बना रहता था। अब पूरी सड़क पर तारकोल डालने पर राहत मिली है।
वहीं, डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह ने कहा कि बीआरओ भद्रवाह में बहुत अच्छा काम कर रहा है। जिले की तमाम सड़कों के काम बीआरओ के हवाले किए जाने चाहिए, ताकि इनकी सही समय और ठीक तरीके से देखभाल हो सके।