फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने से डिवाइडर लगाने का काम लटका, जो लगाए वे भी गायब

विज्ञापन
उधमपुर: सलाथिया चौक पर टूटे हुए डिवाइडर. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के धार रोड इलाके में आठ माह से डिवाइडर लगाने काम लटका हुआ है और जो डिवाइडर लगाए गए वे भी उखड़ चुके हैं। इससे यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सड़क के कई हिस्सों में बार-बार जाम लगने से वाहन चालकों के साथ शहरवासी परेशान हैं। बीआरओ ने प्रशासन के सहयोग से सुभाष चौक से वीनस चौक तक भी डिवाइडर लगाने की योजना बनाई थी, जिस पर आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। अब धार रोड से डिवाइडर गायब होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर के बीच दो प्रमुख मार्ग हैं और इन दोनों मार्गों पर रोज हजारों की संख्या में वाहन आवाजाही करते हैं। इनमें एक मार्ग धार रोड है। पिछले कुछ सप्ताह से इस मार्ग पर यातायात प्रभावित है। आठ माह पहले धार रोड पर यातायात दुरुस्त करने के लिए बीआरओ ने सुभाष चौक, सलाथिया चौक, वीनस चौक पर प्लास्टिक के डिवाइडर लगाए थे। इनके लगने के बाद धार रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ और शहरवासियों को कई वर्षों के बाद जाम की परेशानी से भी राहत मिली। इसके बाद बीआरओ ने सुभाष चौक से वीनस चौक तक डिवाइडर बनाने की योजना भी तैयार की। लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हो सका। वहीं, रख-रखाव के अभाव से प्लास्टिक के डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त होने लगे और मौजूदा समय में सलाथिया चौक इलाके से डिवाइडर गायब हो चुके हैं। इससे धार रोड पर फिर से जाम की परेशानी बढ़ने लगी है।
-----
सलाथिया चौक इलाके में बार बार लग रहा जाम
सलाथिया चौक इलाके पास ही डीसी, डीडीसी चेयरमैन, जिला अदालत, एडीसी, एडीडीसी और जम्मू-कश्मीर बैंक की प्रमुख शाखा है। इस स्थान पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं और इसी कारण इस स्थान पर वाहनों की संख्या भी बहुत ज्यादा होती है। बार-बार जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सलाथिया चौक इलाके में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष तौर पर मांग की जा रही है।
विज्ञापन

-----
जिला प्रशासन के सहयोग से ही बीआरओ ने अलग-अलग स्थानों पर डिवाइडर लगाकर यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया था। लेकिन कुछ लापरवाह लोगों के कारण डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और फिर से यातायात प्रभावित हो रहा है। बीआरओ की तरफ से अगले माह नए डिवाइडर लगाकर यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- एच मूर्ति, कमांडर, 35 बीआरटीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें