फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में पूरा हो जाएगा तवी नदी पर स्टील गार्डर का पुल

विज्ञापन
चिनैनी तवी नदी पर बनाया जा रहा स्टील गार्डर पुल:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी के लोगों को तवी नदी पर बने लकड़ी के पुल से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। क्योंकि, इस पुल की बगल में एक स्टील गार्डर का पुल बनकर लगभग तैयार हो चुका है। कुछ दिनों में इस पर स्लैब डाल दी जाएगी, और अगले महीने तक यह पुल जनता की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

चिनैनी से करीब दो किलोमीटर दूर दर्जनों पंचायतों को जोड़ने वाला एक मात्र लकड़ी का पुल लगभग सात दशक पुराना है। इस काल में पुल की सैकड़ों बार मरम्मत की जा चुकी है। जब पुल की मरम्मत होती है तो स्थानीय लोगों को आवाजाही के लिए दूसरे लंबे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन, अब उन्हें अप्रैल के अंत तक या मई की शुरूआत में स्टील का पुल मिल जाएगा।
स्टील के पुल का काम लगभग पूरा है। अगले कुछ दिनों में इस पर स्लैब डाल दी जाएगी, और अप्रैल में इस पुल को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। स्थानीय लोग नदी पर एक स्थायी पुल की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। पिछले वर्ष कुद में जब उपराज्यपाल ने दौरा किया था, तब उन्होंने लोगों की मांग को देखते हुए इस पुल के निर्माण की कराने की घोषणा की थी। तब से ही इसका काम जारी है।
विज्ञापन

इस पुल को बनाने में करीब तीन करोड़ 32 लाख रुपये की लागत आई है। पुल करीब दो सौ फुट लंबा है, जिसकी चौड़ाई करीब छह मीटर है। इस क्षमता के हिसाब से पुल से एक समय पर दो वाहन गुजर सकेंगे। इस पुल से टंडार, नगुलता, घाड़िया, धनास, मतलोआ, पट्टनगढ़, सयुना, सत्यालता, चढ़त, आदि गांवों को भारी लाभ होगा। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

-----
स्टील गार्डर पुल पर स्लैब अगले कुछ दिनों में डाल दी जाएगी। उम्मीद है कि अप्रैल माह में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
- सुरेश भारती, एईई, लोक निर्माण विभाग

चिनैनी तवी नदी पर बनाया जा रहा स्टील गार्डर पुल:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें