फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटे वाली गली से पुलिस स्टेशन तक बन रहा नाला

विज्ञापन
उधमपुर: वार्ड नंबर 4 के पार्षद सुरेंद्र सिंह खालसा ने बस स्टैंड पर नाले का काम शुरू करवाया. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड 4 में नगर के मुख्य बस अड्डे पर वीरवार को नौ लाख 90 हजार रुपये की लागत से नाले का निर्माण शुरू किया गया। इसका उद्घाटन नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता की मौजूदगी में वार्ड पार्षद सुरिंदर सिंह खालसा ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत करीब तीन सौ फुट लंबे नाले का निर्माण किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बस स्टैंड के साथ लगती आटे वाली गली क्षेत्र में जल निकासी का उचित प्रबंध करना है। क्योंकि, इस गली में चलने वाला सेंटर ड्रेन सड़क से ऊंचा है। बरसात में पानी नाली में जाने की बजाय सड़क पर बहने लगता है। कई बार आसपास के घरों व दुकानों में पानी घुसने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इससे सड़क पर सफाई रखने में भी दिक्कत आती है।
पार्षद ने कहा कि मार्च के अंत से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, नप अध्यक्ष ने कहा कि यह नाला पहले आटे वाली गली से बस अड्डे पर बने शौचालय तक था। लेकिन, बहुत ज्यादा मोड़ होने के कारण यह पूरी तरह बंद हो गया था। अब इसका नए सिरे से निर्माण शुरू किया गया है, जो आटे वाली गली से पुलिस स्टेशन तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें