फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने हिडयाल गांव में शुरू की हौज की सफाई

विज्ञापन
फोटो...किश्तवाड़ के हिडयाल में पानी के होज की सफाई शुरू कर दी,----- खबर का असर - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के हिडयाल गांव में चल रही पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग ने वीरवार से हौज की सफाई शुरू कर दी है। विभाग ने कार्रवाई तब शुरू की है जब स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या अमर उजाला को बताई।
विज्ञापन

विभाग के डिवीजनल कार्यालय के समीप हिडयाल गांव के निवासी बाल कृष्ण परिहार ने अमर उजाला को बताया था कि उनके गांव में दो सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा। जिन घरों में पानी आता भी है तो वह गंदा होता है। गांव में बने हौज में एक मीटर से भी अधिक ऊंचाई तक मलबा जमा हो गया है, जिसकी सफाई नहीं की जा रही है।
इस समस्या को अमर उजाला ने 9 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया, और वीरवार से हौज की सफाई शुरू कर दी है। सफाई करने के दौरान पहले दिन ही टन के हिसाब से मलबा निकाला गया। सफाई कार्य अभी जारी है। बाल कृष्ण ने अब विभाग ने हौज की सफाई शुरू कर दी है। अब जब भी पानी आएगा, कम से कम साफ तो आएगा। विभाग ने आश्वस्त किया है कि जैसे ही हौज की सफाई पूरी होगी, पूरे गांव को पानी सप्लाई होगा।

फोटो...किश्तवाड़ के हिडयाल में पानी के होज की सफाई शुरू कर दी,----- खबर का असर- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें