फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप और बारिश झेलकर शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
पंचायत सना के गदयाड़ा स्कूल की जानकारी देते पंचायत प्रतिनिधी, स्कूल की खस्ता हालत व बाहर बैठे बच् - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। पंचायत सना के गदयाड़ा स्कूल में हर रोज आसपास के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। लेकिन, स्कूल इमारत की दयनीय हालत के चलते विद्यार्थियों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन

रामबन की तहसील बटोत के अंतर्गत पंचायत सना के मिडिल स्कूल की इमारत वर्षों से खस्ता है। इमारत में छह कमरों में वर्ष 2018 की सर्दियों में जमीन धंसने से दरार आ गई थी। अब हालात यह हैं कि इमारत की हालत काफी दयनीय हो चुकी है। इन दिनों सामूहिक कक्षाएं लगाई जा रही हैं। इनमें विद्यार्थी खुले में बैठकर पढ़ते हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा है कि जमीन बैठ जाने से इमारत कभी भी गिर सकती है।
उन्होंने कहा कि खुले में पढ़ रहे बच्चों को सूर्य की तपिश सताती है। वहीं, बारिशों में बच्चों की छुट्टी भी करनी पड़ती है। इमारत की दयनीय हालत से बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। स्कूल में 152 विद्यार्थी पढ़ते हैं। यह स्कूल पहले ईजीएस था। वर्ष 2008 में इसे प्राइमरी का दर्जा मिला। जबकि, वर्ष 2013 को इसे मिडिल स्कूल बनाया गया।
विज्ञापन

---------
गदयाड़ा मिडिल स्कूल में सनासर, सना वार्ड 4, गली वार्ड 5, गदयाड़ा वार्ड 6 व गदयाड़ा वार्ड 7 के बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। स्कूल की इमारत में छह कमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिस कारण बच्चों को खुले आसमान तले बैठना पड़ता है। हमने कई बार स्कूल की इमारत की ओर ध्यान देने की मांग की गई है।
- तुलसी राम, सरपंच, सना पंचायत
------
स्कूल की हालत खस्ता हो चुकी है। कक्षाएं चल रही है जिसमें बच्चों को खुले में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। तेज धूप में दिन भर बैठना काफी मुश्किल हो जाता है। जबकि, बारिशों में बच्चों को छुट्टी देनी पड़ती है।
- दरबार सिंह, पंच, सना पंचायत वार्ड 6
------
मिडिल स्कूल की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। वर्ष 2018 से जमीन बैठने के कारण स्कूल की इमारत में दरारें आ गई थीं। बच्चों के भविष्य को लेकर कई बार इमारत की तरफ ध्यान देने की मांग उठाई गई, लेकिन अब भी समस्या जस की तस है।
- ज्ञान चंद, पंच, सना पंचायत वार्ड 7
----
अधिकारियों ने दिया समस्या दूर करने का आश्वासन
इस संबंध में बटोत के जेडईओ राज रानी ने कहा है कि गदयाड़ा स्कूल इमारत को लेकर उनकी ओर से उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या दूर होगी। वहीं, डिप्टी सीईओ सुभाष दुबे ने कहा है कि नई इमारत को लेकर इसे जिला प्लान में रखा गया है। जल्द ही परेशानी दूर कर दी जाएगी।

पंचायत सना के गदयाड़ा स्कूल की जानकारी देते पंचायत प्रतिनिधी, स्कूल की खस्ता हालत व बाहर बैठे बच्- फोटो : UDHAMPUR

Next
AU ऐप में पढ़ें