फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: समताल देवस्थान पर 25 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लाॅक पंचैरी-मोंगरी की पंचायत बधोता के प्रसिद्ध धार्मिक समताल देवस्थान पर तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए आधुनिक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पर 25 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने यहां कम्युनिटी शेड बनाने का निर्णय लिया है। इस शेड का निर्माण आधुनिक डिजाइन पर आधारित होगा, जिसमें तीर्थ यात्रियों के बैठने, विश्राम करने और खराब मौसम से बचाव की पूरी व्यवस्था होगी। स्थानीय सोमराज, अंजलि देवी, शमशेर सिंह, संजय शर्मा व अन्य का कहना है कि यह परियोजना ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करेगी।
उन्होंने बताया कि मेलों के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को पहले असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब कम्युनिटी शेड बनने से उन्हें ठहरने की जगह मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें