फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पैदल कूच करने से ऐन पहले मजदूर नेता नजरबंद

Tue, 05 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कूच करने से ऐन पहले सोमवार की शाम को मजदूर नेता भूपिंदर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब पांच घंटे बाद उसे पूछताछ कर छोड़ तो दिया गया, लेकिन उसे अपने घर में ही नजरबंद कर दिया गया। इससे मंगलवार को दिल्ली पैदल कूच करने की रणनीति पर संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इस आरोप से इनकार कर रही है। पुलिस के मुताबिक दो अलग-अलग मामलों में भूपिंदर सिंह को चेतक भवन से सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ करने के बाद कुछ ही देर में छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा उठाए जाने की सूचना मिलने पर भूपिंदर सिंह के परिवार वाले परेशान हो गए।

सिंह का फोन ऑफ आने लगा। इस बीच उसके परिवार में अफरातफरी की स्थिति बन गई। भूपिंदर के भाई जसवीर सिंह ने कहा कि उसका भाई रात करीब दस बजे घर लौटा। लेकिन उसे अपने घर में ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। उसे किसी से बातचीत नहीं करने दिया जा रहा है। घर के आसपास पुलिस वाले घूम रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस भूपिंदर को नजरबंद करने की बात से इनकार कर रही है। जबकि परिवार वालों का आरोप है कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भूपिंदर के नेतृत्व में मंगलवार को भवन मार्ग पर काम करने वाले मजदूर परिवार सहित पैदल दिल्ली कूच करने वाले थे। उनके आंदोलन को कमजोर करने के लिए पुलिस ने चाल चली है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें