फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से शनिवार को मिली राहत, सिर्फ दो ही मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को डेंगू के केवल दो ही मामले सामने आए हैं। यह शहरवासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। 10 दिनों में सबसे कम मामले शनिवार को ही आए। इसी के साथ जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 121 हो गई है।
विज्ञापन

सितंबर के आखिरी सप्ताह से ही जिले में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी शुरू हुई थी। पहले जहां प्रतिदिन चार-पांच मामले सामने आ रहे थे, वहीं अक्तूबर के पहले सप्ताह में हर रोज करीब 10 मामले सामने आने लगे थे। ज्यादातर मामले शहर में ही सामने आ रहे थे, और स्वास्थ्य विभाग के लिए स्थिति को संभालना मुश्किल होता जा रहा था। विभाग की मलेरिया टीमें लगातार लोगों के घर जाकर जांच कर रही थी और डेंगू से बचने के बारे में जागरूक भी कर रही थी।
कई दिनों तक मशक्कत करने के बाद अब इसमें थोड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है। शनिवार शाम तक डेंगू के केवल दो मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले शहर में ही मिले। शुक्रवार को कुल 13 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

----
डेंगू के मामले बढ़ने के बाद जागरूकता अभियान भी तेज कर दिया था। जिस घर में डेंगू हो रहा था, वहां स्वास्थ्यकर्मियों ने देखा कि घर के अंदर व बाहर साफ पानी जमा है। किसी के जग में पानी है तो किसी ने घर के बाहर रखे कूलर में पानी जमा है। कई दिनों से उस पानी को निकाला नहीं। इस लापरवाही के कारण ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी हुई। लेकिन, अब थोड़ी राहत है।
विज्ञापन

- गोपाल दास, जिला मलेरिया अधिकारी, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें