फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकोटिया को मिला ऑल ट्रांसपोर्ट यूनियन का समर्थन

विज्ञापन
उधमपुर: ऑल ट्रांसपोर्ट यूनियन ने बलवंत सिंह मनकोटिया का हार पहना कर स्वागत किया. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। ऑल ट्रांसपोर्ट यूनियन उधमपुर ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के भाजपा में शामिल होने का समर्थन करते हुए फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। एसोसिएशन अध्यक्ष रशपाल सिंह व दर्शन सिंह कोतवाल ने कहा कि वह मनकोटिया के साथ हैं, और अब उनके सारे साथी भी भाजपा के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलवंत सिंह ने हमेशा लोगों के हित में काम किया है, और वह हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते हैं। यूनियन में आ रही समस्याओं को लेकर भी उन्होंने मनकोटिया को अवगत करवाया। मौके पर यूनियन के सुदेश शर्मा, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, रामदेव सिंह आदि भी मौजूद रहे।
वहीं, पूर्व विधायक ने यूनियन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह यूनियन की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगे और उनका हल करवाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चल रही भाजपा सरकार लोगों के हित और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए काम कर रही है, जिससे देश के सभी लोग प्रभावित होकर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। जब से भाजपा सत्ता में है, देश के सभी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश का हर एक नागरिक इससे जुड़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें