फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मामलों की संख्या 50 से अधिक पहुंची

विज्ञापन
उधमपुर शहर में डेंगू के मामले बढ़ने पर फागिंग करती नगर परिषद की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने और विभिन्न स्थानों पर लगातार फॉगिंग करवाने के बावजूद डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुल आठ लोग डेंगू का शिकार पाए गए। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मामलों की कुल संख्या 57 हो गई है। अक्तूबर शुरू होने के साथ ही जिले में डेंगू के मामले सामने आने लगे थे। पहले सप्ताह में कुल चार मामले सामने आए थे। लेकिन, इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए और इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई।
जिला अस्पताल सहित कई पीएचसी और स्वास्थ्य केंद्रों में हर रोज तेज बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। जब इनकी जांच की जा रही है तो कई लोग डेंगू के शिकार पाए जा रहे हैं। इनकी संख्या में बढ़ोतरी से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ज्यादातर मामले शहर में हैं। इसको लेकर नगर परिषद अलर्ट भी हो गया है। शहर में फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर परिषद ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फॉगिंग करवाई। फॉगिंग की टीम का नेतृत्व खिलाफवर्जी राजेश सैनी और सेनिटरी इंस्पेक्टर सुनील कर रहे है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद यासीन ने बताया कि शुक्रवार शाम तक जिले में कुल आठ लोग डेंगू का शिकार पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर लोग शहरी हैं। इसके साथ अब तक जिले में कुल 57 मामले सामने आ चुके हैं।
---------
जागरूकता से हो सकता है बचाव
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी हैं। गंभीर व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि, डेंगू के शिकार ज्यादातर लोगों का उपचार घर में ही चल रहा है। जागरूकता से ही डेंगू से बचा जा सकता है। लोगों को अपने घर व आसपास साफ पानी ज्यादा समय तक जमा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें