फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मोंगरी में नियुक्त बीडीओ का तबादला करने की मांग को लेकर मंगलवार को मोंगरी में रहने वाले लोगों ने शहर पहुंच कर ग्रामीण विकास विभाग और बीडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ की गलत कार्यप्रणाली के कारण उनकी परेशारियों दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बीडीओ ने कई वर्षों से उनको मनरेगा की राशि का भी भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ग्रामीणों ने मिनी स्टेडियम के अंदर ग्रामीण विकास विभाग और बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान दिनेश सिंह केसर ने बताया कि 2014 से बीडीओ मोंगरी ने उनको परेशान कर रखा है। जब बीडीओ का तबादला मोंगरी तहसील में हुआ था तो लगा था कि अब उनके गांव में विकास होगा और ग्रामीणों को भी मनरेगा के तहत रोजगार मिलेगा। लेकिन आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मनरेगा के तहत जो भी काम किए गए हैं, कई लोगों को उनकी राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा कई ग्रामीणों को आज तक मनरेगा के तहत काम नहीं मिला है। बीडीओ मनरेगा के कार्य के लिए केवल अपनी पसंद के लोगों को ही काम दे रहे हैं।
इसका सभी विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि छह वर्ष से एक ही व्यक्ति बीडीओ के पद पर नियुक्त है। ग्रामीण विकास विभाग ने छह वर्ष एक ही व्यक्ति को बीडीओ के पद पर क्युं रखा है, यह भी समझ से परे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द बीडीओ का तबादला कर दूसरे बीडीओ को नियुक्त किया जाए। इसके अलावा छह वर्ष के अंदर जो भी विकास कार्य करवाए गए हैं, उनकी विजिलेंस जांच करवाई जाएग। विजिलेंस जांच के बाद बीडीओ की सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें