फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर मांगा मनरेगा का मेहनताना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मनरेगा के तहत लगाई गई दिहाड़ी की राशि जारी करने की मांग को लेकर रविवार को बश्ट पंचायत में ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्ष की राशि जारी न किए जाने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान जगदेव सिंह ने बताया कि 2016, 2017 और 2018 में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की राशि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों के एकाउंट खुलवाए गए और आश्वासन दिया गया कि दिहाड़ी की राशि सीधे एकाउंट में डाल दी जाएगी, लेकिन पांच वर्ष गुजरने के बाद भी राशि जारी नहीं की गई है। राशि जारी करने की मांग को लेकर कई वर्षों से ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों की तरफ से हर बार जल्द राशि जारी करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसको लेकर कोई काम नहीं किया गया है। जिले के विभिन्न हिस्सों में ग्रामीण दिहाड़ी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी बीडीसी, डीडीसी और सरपंचों से अपील की कि मनरेगा की राशि नहीं मिलने के मुद्दे को केंद्रीय मंत्रियों के सामने रखा जाना चाहिए, ताकि केंद्र सरकार तक यह बात पहुंचे और इनकी राशि का भुगतान जल्द किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें