फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस सेवा शुरू करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मिनी बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर वीरवार को थनोआ पंचायत के लोट गांव के एक शिष्टमंडल ने पंच कैलाश देवी की अध्यक्षता में एआरटीओ जुगल किशोर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। शिष्टमंडल के सदस्यों ने एआरटीओ के समक्ष परिवहन सुविधा के अभाव में पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया और उनसे मांग की कि जल्द से जल्द उनके इलाके के लिए एक मिनी बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ जुगल किशोर ने कहा कि जब तक इलाके की सड़क पर तारकोल नहीं बिछा दिया जाता वे मिनी बस सेवा को शुरू करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। इसलिए सबसे पहले अपने इलाके के जनप्रतिनिधियों से बात कर सड़क पर तारकोल का काम पूरा करवाएं। इसके बाद वह बस सेवा शुरू करवा देंगे। वहीं पंच कैलाश देवी ने कहा कि इलाके के लोग परिवहन सुविधा नहीं होने से परेशान हैं। इसलिए उनकी अपील है कि समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें