फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल सहित अन्य वस्तुओं के दाम कम करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे फैसलों का नेशनल कांफ्रेंस के जिला संयुक्त सचिव गुरवचन सिंह ने स्वागत किया है। लेकिन उन्होंने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य वस्तुओं के दाम कम कर जनता को राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

वीरवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वाहनों में सवारियों में पचास प्रतिशत कटौती करने का फैसला सराहनीय है। लेकिन इसकी एवज में ट्रांसपोर्टरों पर पड़ने वाली मार को दूर करने के लिए यात्री किरायों में बढ़ोतरी करने की बजाए पेट्रोल-डीजल की कीमतें आधी करने पर विचार करे। उन्होंने कहा कि आम जनता पहले ही मंहगाई से परेशान है।
अब प्रदेश प्रशासन की ओर से कोविड-19 की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की मार सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रही है। नगर में पचास प्रतिशत दुकानें खोलने के आदेश से कारोबारियों के कामकाज पर असर पडे़गा। इसलिए सरकार को आम आदमी की परेशानियों के बारें में भी विचार करने की जरूरत है। मंहगाई कम करने के साथ ही ट्रांसपोर्टरों व कारोबारियों के लिए सरकार को किसी प्रकार के विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें