फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क पर चलना मुश्किल, ग्रामीण बिफरे

Mon, 25 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
विज्ञापन
Protest
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित धनौड़ी गांव की ओर जाने वाले मार्ग की खस्ता हालत से लोग परेशान हैं। मार्ग की मरम्मत और तारकोल बिछाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मजदूर दस्तकार यूनियन के सीनियर राज्य उप प्रधान सोमा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और राज्य सरकार धनौड़ी के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। वर्ष 2005 से लेकर अब तक सड़क की मरम्मत का काम एक बार भी नहीं किया गया है।

इसके कारण लोगों का मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। मार्ग की मरम्मत की मांग के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन आश्वासन के कुछ नहीं मिला। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बारिश में इस मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण मुसीबतें और बढ़ गई हैं। लोगों को यह समझ नहीं आता है कि चलना कहां हैं।
विज्ञापन


मार्ग की खस्ता हालत के कारण कई बार पैदल चलने वाले व दोपहिया वाहन चालक गिरने से घायल हो चुके हैं, लेकिन मार्ग की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। किसी भी सरकार ने धनौड़ी गांव की ओर जाने वाली सड़क की मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर मार्ग की मरम्मत जल्द नहीं की गई और तारकोल बिछाने का काम शुरू नहीं किया गया तो राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में कुलदीप कुमार, ताज मोहम्मद, मोहम्मद इश्फाक सूरजू देवी, लक्ष्मी देवी, बीना देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें