रामनगर। घोरडी खास वेस्ट में वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार दोपहर के समय रिंक कुमार(23) घर पर अकेला था। अंदर से दरवाजा बंद था। लंबे समय तक जब वह घर से बाहर नहीं निकला, तो परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ कर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी घोरडी पहुंचाया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद