फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
उधमपुर: लड्डन क्षेत्र में महिला के शव को गाड़ी में डालते परिजन व स्थानीय लोग. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर से सटे लड्डन इलाके में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव घर से करीब 150 मीटर दूर जंगल में फंदे से लटकता पाया गया। महिला रविवार सुबह चार बजे से घर से लापता थी। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार तड़के चार बजे अचानक निशा देवी (24) पत्नी शक्ति वर्मा घर से गायब हो गई। सुबह जब परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला को लड्डन के विभिन्न हिस्सों में तलाश किया गया। ग्रामीणों ने चिनैनी हाइडल प्रोजेक्ट की नहर का पानी भी बंद करवा कर नहर में महिला की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
सोमवार सुबह कुछ लोगों ने घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर जंगल में निशा का शव लटकता पाया, और परिवार व पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पति शक्ति वर्मा ने बताया कि वह काम के सिलसिले में घर से बाहर था। घर में उसकी पत्नी, दो वर्ष की बेटी और पिता थे। अचानक सुबह चार बजे वह घर से लापता हो गई, और अब सुबह उसका शव फंदे से लटकता पाया गया।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी निशा के साथ पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी दो वर्ष की एक बेटी भी है। उसकी निशा के साथ किसी तरह की अनबन नहीं थी। वह किसी चीज को लेकर परेशान भी नहीं थी। शक्ति ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि उसकी पत्नी को किन परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ पाया गया है। वहीं, पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें