फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ कनाल भूमि पर बनेगा डीडीसी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में डीडीसी काउंसिल के स्थायी कार्यालय को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। प्रशासन ने इसके लिए जमीन का चयन कर लिया है। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास आठ कनाल जमीन में कार्यालय का निर्माण किया जाएगा, जहां सभी डीडीसी चेयरमैन व वाइस चेयरमैन काम करेंगे। जमीन का चयन होने के बाद चेयरमैन सहित सभी डीडीसी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

करीब छह महीने पहले प्रदेश में पहली बार डीडीसी के चुनाव हुए थे। इसको लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया था। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चयन के बाद डीडीसी काउंसिल के कार्यालय का मद्दा उठने लगा है। क्योंकि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पास कोई कार्यालय नहीं था। जिला प्रशासन ने शहर के अंदर इमारत किराए पर लेकर कार्यालय की शुरूआत की थी और स्थायी कार्यालय के लिए जमीन की भी तलाश शुरू कर दी थी। जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास आठ कनाल जमीन का चयन कर लिया है। मौजूदा समय में इस जमीन को पीडब्ल्यूडी ही इस्तेमाल कर रहा है।
कार्यालय के निर्माण को लेकर आठ कनाल जमीन देख ली गई है। डीसी ने जमीन अधिग्रहण के कागजात तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ फंड की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के स्टोर को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर डीडीसी काउंसिल के कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लाल चंद, डीडीसी चेयरमैन, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें