फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने थोक सब्जी मंडी का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डीसी इंदु कंवल चिब ने बुधवार को थोक सब्जी मंडी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर विजय अत्री ने कोविड-19 के एसओपी को लागू करने के लिए फल और सब्जी मंडी एसोसिएशन उधमपुर के साथ मिलकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में अवगत करवाया है। डीसी ने सब्जी मंडी के सभी लोगों से कोविड दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। संबंधित विभाग को तत्काल उपाय करने और एप्रोच रोड पर और सब्जी मंडी के अंदर भीड़ को कम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार के सामने चेक प्वाइंट स्थापित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मंडी एसोसिएशन ने आश्वासन दिया कि सब्जी मंडी में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद डीसी ने ब्रह्मऋषि बावरा स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रिंसिपल को भी नियमों के पालन की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें