किश्तवाड़। शहर में सॉलिड वेस्ट निस्तारण के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। मामले की फाइल उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार शर्मा ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक में दी। इस दौराना जिला पर्यावरण योजना के कार्यान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। वहीं, उन्होंने शहर को साफ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में डीसी ने बताया कि सॉलिड वेस्ट प्रबंधन के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है और मामले की फाइल उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है। शहर की स्वच्छता पर जोर देते हुए बाजार में 120 लीटर वाले कूड़ेदान स्थापित करने के अलावा फुटपाथों को साफ करने का निर्देश दिया। ठोस कचरे को एकत्र करने और हटाने के लिए प्रभावी और कुशल तरीकों को विकसित करने के लिए कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।