फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्योहारी सीजन में अधिक कीमत वसूली पर कार्रवाई करेगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रशासन ने आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

उधमपुर। आगामी त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा के लिए उपायुक्त उधमपुर सलोनी राय ने कार्यालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। सुरक्षा, पेयजल, बिजली आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा, सफाई, दरों की जांच, दमकल आदि व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला प्रमुखों को त्योहार के दौरान अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। डीसी ने पुलिस विभाग को त्योहार के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने पर जोर दिया। सीएमओ को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस के साथ एक स्वास्थ्य टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए। कार्यकारी अभियंता पीएचई को पीने के पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जबकि कार्यकारी अभियंता पीडीडी को त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर देते हुए डीसी ने सीईओ एमसी को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए और शहर को साफ-सुथरा रखने में प्रमुख नागरिकों से सहयोग मांगा। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों द्वारा अधिक कीमत वसूलने पर रोक लगाने के लिए बाजार का निरीक्षण करने के लिए तहसीलदार, सहायक निदेशक एफसीएस एंड सीए, सीईओ नगर पालिका और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की एक समिति गठित की गई। आम जनता को सलाह दी गई कि वे अपने वाहन सड़क किनारे पार्क न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें