चिनैनी कॉलेज में योग का आयोजन। संवाद
चिनैनी। फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत राजकीय डिग्री काॅलेज में एक दिवसीय योग सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग के लाभों को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया और फिट इंडिया मिशन के उद्देश्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि यह संपूर्ण जीवन शैली को सुधारने का माध्यम है। इस विशेष सत्र का नेतृत्व योग विशेषज्ञ माही शर्मा ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। डिग्री कालेज में आयोजित योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, धनुरासन, वज्रासन, पद्मासन और शवासन सहित विभिन्न योगासन अभ्यास किए। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. आदित्य शर्मा की ओर से किया गया, जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। डिग्री कालेज प्रशासन, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने डिग्री कालेज के प्राचार्य की ओर से योग प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया।