फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पूर्व सैनिकों के लंबित मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश

विज्ञापन
जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड के ​धिकारियों के साथ बैठक करतीं डीसी।
विज्ञापन
-उपायुक्त ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की वार्षिक आम सभा की बैठक की अध्यक्षता की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने वीरवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की वार्षिक आम सभा की बैठक की अध्यक्षता की। डीसी ने पूर्व सैनिकों के लंबित मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करने के संबंधित विभागों के अधिकारियों निर्देश दिए।
इससे पूर्व, डीसी ने बोर्ड के कामकाज की समीक्षा की। जिले में भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी उपायों और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सैनिक सराय के निर्माण के लिए भूमि आवंटन, पूर्व सैनिकों के लिए आवासीय कॉलोनी और भूखंडों के आरक्षण का विकास, मजालता में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना आदि मुद्दों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के बुनियादी ढांचे में सुधार, पूर्व सैनिकों के लिए बैठक-सह-प्रतीक्षालय का निर्माण, सीमांकन और सामने की चारदीवारी का निर्माण, जेडएसडब्ल्यूबी सह बालक छात्रावास भवन की मरम्मत, महिलाओं के लिए शौचालय सुविधाओं का निर्माण, जिला सैनिक बोर्ड से सड़क संपर्क में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

डीसी ने त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने पूर्व सैनिकों को नशे को खत्म करने और युवाओं के बीच खेल और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया। पोर्टल पर पूर्व सैनिकों के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित करने को कहा गया। तहसीलदार उधमपुर को पूर्व सैनिकों के भूमि और अन्य मुद्दों को बिना देरी प्राथमिकता देने और हल करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें