फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विदाई और स्वागत... कृष्ण लाल ने संभाला उपायुक्त का कार्यभार, हरविंदर सिंह की सेवाओं को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला प्रशासन में सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल के बीच निवर्तमान डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं कृष्ण लाल ने नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में डीडीसी चेयरपर्सन धनंतर सिंह, वाइस चेयरपर्सन संगीता भगत और एसएसपी डोडा संदीप कुमार सहित नागरिक समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने हरविंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल रहा।
हरविंदर सिंह, जिन्हें डायरेक्टर एम्प्लॉयमेंट (जम्मू-कश्मीर) नियुक्त किया गया है, ने संबोधन में प्रशासन और जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
टीम वर्क पर जोर

पदभार संभालने के तुरंत बाद डिप्टी कमिश्नर कृष्ण लाल का अधिकारियों और कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने परिचयात्मक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। जन-केंद्रित शासन के लिए शिकायतों का समय पर समाधान और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर जोर दिया गया। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने और समाज के हर वर्ग तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें