फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डला तागण सड़क की हालत खराब वाहन चालक व लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उपमंडल के डला तागण गांव की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

वाहन चालक और यात्रियों को आगमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों ने मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है। वाहन चालक कुलदीप कुमार, अनिल शर्मा, अश्विनी शर्मा, पवन कुमार, राजकुमार अन्य वाहन चालकों ने बताया वाहन चलाते समय मार्ग पर पड़े गड्ढों से बचने के लिए बार-बार रुकना पड़ता है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, खराब सड़क के कारण लोगों को दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
जगह-जगह मार्ग पर पड़े गड्ढों से वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वाहन चालकों ने संबंधित विभाग को जल्द ही खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है। गांव के स्थानीय निवासी पूजा ठाकुर, प्रीतम सिंह पंगोत्रा, मुल्क राज, अजय सिंह अन्य ग्रामीणों ने बताया पिछले चार वर्ष से मार्ग की दयनीय हालात से गांववासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार इस मार्ग की मरम्मत करवाने के लिए संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। गांव वासियों ने बताया इस मार्ग पर पंचायत सत्या, लडाना, केला, बाड़ी, जंद्राडी पंचायत को जोड़ता है और एक लाख के करीब आबादी निर्भर है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा पिछले चार वर्ष से मार्ग पर पड़े गढ़ों की मरम्मत नहीं करवाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें