उधमपुर:इंटरनेशनल वीमेन सप्ताह के चलते डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेस अथारटी(ष्ठरुस््न) द्वारा साइक?
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। महिला दिवस के उपलक्ष्य में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथारिटी उधमपुर की ओर से सोमवार को शहर में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक को लेकर साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें शामिल युवाओं और किशोरोंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक किया।
रैली को सोमवार दोपहर झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल युवाओं और किशोरों ने सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केट और मिनी स्टेडियम पहुंचकर शहरवासियों को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया। डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथारिटी के सदस्यों ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रैली का आयोजन किया गया है। इसके जरिए बताया जा रहा है कि बेटों के लालच में कन्या भ्रूण हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। देश में महिलाओं की संख्या में कमी आना चिंता का विषय है। इस पर किसी न किसी तरह से पूरी रोक लगाने की जरूरत है। लोगों का समझना चाहिए कि देश में बेटियां किसी से भी कम नहीं है। संवाद