उधमपुर। वार्ड पांच में पार्षद सुलक्षणा मगोत्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले वार्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी मुख्य रूप से मौजूद थे।
पार्षद ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि 12वीं कक्षा में शानदार अंक लेकर इन विद्यार्थियों ने वार्ड का नाम रोशन किया है, यह सभी के लिए गर्व की बात है। परिवार व अध्यापक विशेष बधाई के पात्र हैं। पार्षद ने कहा की वार्ड 5 के अलावा पूरे उधमपुर के जो भी छात्र बारहवीं कक्षा की परीक्षा में पास हुए हैं उन सभी को शुभकामनाएं। संवाद