फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा के गुजरते समय कई मार्ग रहे बंद, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। खराब मौसम के कारण घंटों की देरी से अमरनाथ यात्रा का आठवां जत्था शहर से कड़ी सुरक्षा के बीच आगे बढ़ा। इस दौरान सुरक्षाबलों की तरफ से राजमार्ग के साथ जुड़ने वाले सभी मार्गों को लंबे समय तक बंद रखा गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि सरकार को इस व्यवस्था को बदलना चाहिए।
विज्ञापन

जम्मू से करीब दस बजे अमरनाथ यात्रा के आठवें जत्थे को रवाना किया गया। इस जत्थे में सैकड़ों छोटे व बड़े वाहनों में अमरनाथ यात्री थे। करीब 11 बजे यह जत्था टिकरी इलाके में प्रवेश किया। इससे पहले ही सुरक्षाबलों ने राजमार्ग पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए थे। राजमार्ग के साथ जुड़ने मार्गों पर तार लगाकर आवाजाही को बंद कर दिया गया था। पुराने राजमार्ग जखैनी इलाके में फोरलेन राजमार्ग के साथ मिलता है। इस पर भी वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया था।
शहरवासियों का कहना था कि सरकार व सुरक्षाबलों की तरफ से की गई इस व्यवस्था के कारण ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जत्था गुजरते समय वह कैद हो जाते हैं। सुबह के समय रोकने पर तो ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन दस बजे के बाद रोकने पर काम प्रभावित भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें