उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में एक रैंक पिनिंग समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अकादमी के उप निदेशक (इनडोर/प्रशिक्षण) एसएसपी मोहन लाल और उप निदेशक (आउटडोर) एसएसपी विजय कुमार जम्वाल ने एसकेपीए की नव पदोन्नत इंस्पेक्टर रशिका शर्मा को रैंक प्रदान किया, जिन्हें हाल में जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय की तरफ से पदोन्नत किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने पदोन्नत अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एसएसी मोहन लाल ने उन्हें उत्साह के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति अपने साथ अधिक जिम्मेदारियों और चुनौतियों को भी जोड़ती है, जिसके लिए अधिक समर्पण की आवश्यकता होती है।
अकादमी के सहायक निदेशक (आउटडोर) डीएसपी पवन कुमार, सहायक निदेशक (इनडोर) डीएसपी ताहिर हुसैन, सहायक निदेशक (क्यू) डीएसपी सनमती गुप्ता और सहायक निदेशक (प्रशासन) डीएसपी सुखवीर सिंह भी इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे।