फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर भगवान जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को रथयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुु शामिल हुए। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के मंदिर में माथा टेक कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में हर वर्ष दो बार अर्ध वार्षिक मेले का आयोजन होता है। लेकिन करोना संकट के कारण प्रशासन की तरफ से करीब दो वर्ष से मेले की अनुमति नहीं दी जा रही है।
मंदिर को सिर्फ पूजा के लिए ही खोलने की अनुमति दी जाती है। प्रशासन की तरफ से सोमवार को सीमित श्रद्धालुओं के साथ मंदिर को खोलने की अनुमति दी गई। लेकिन मंदिर में सुबह आठ बजे ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। फिर इनको रोकना मुश्किल हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती गई और कतार भी बढ़ती चली गई। दोपहर तक तो मंदिर का परिसर श्रद्धालुओं से भर गया था। मंदिर के बाहर भी मेले जैसा माहौल बन गया। हजारों लोगों ने कतार में लगकर मंदिर में माथा टेका और परिवार की सुख सुविधा के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि हर छह महीने के बाद मंदिर में रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। साथ के मैदान में गोल मेला का आयोजन किया जाता है। मेले के आयोजन के लिए प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली। आज से दिन लंबे होना शुरू हो जाएंगे और इसी को लेकर लोग मंदिर में पहुंच कर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद दूसरी रथ यात्रा में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें