हाथो में फल सब्जी लेकर पूजा करती महिलाएं संवाद
कटड़ा। धर्मनगरी में उत्तर प्रदेश और बिहार की महिलाओं ने छठ पर्व मनाया। पर्व मनाने को लेकर श्रद्धालुओं ने बाण गंगा नदी के साथ भूमिका मंदिर नदी का रुख किया।
छठ महापर्व के पहले दिन बीते पांच नवंबर को नहाय खाय में कद्दू चावल, विभिन्न तरह की सब्जियों से पूजन होकर छठ व्रत प्रारंभ हुआ। छह नवंबर को खरना यानी खीर का प्रसाद, माटी के चूल्हे पर बनाकर दूसरे दिन का व्रत हुआ, तीसरे दिन सात नवंबर वीरवार को संध्या अर्ध्य के समय डूबते हुए सूर्य का पूजन हुआ। छठ व्रत करने वाले सभी लोग हाथ में सूप जिस पर फल, फूल, दीपक और प्रसाद होते हैं। उसे हाथ में रखकर पानी में खड़े रहते हैं। सभी परिवार के लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। चौथे दिन शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को दूध या जल से अर्घ्य देकर छठ व्रत करने वाली महिलाओं ने चार दिन के निर्जला उपवास की समाप्ति की। इस मौके पर रेलवे कर्मचारी निलेश कुमार, पप्पू कुमार, अमित राज, नगेंद्र, वीरेंद्र, राजकमल पटेल, विकास, सुरेश सभी ने अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। संवाद