कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में वीरवार को दोपहर बाद बादल छाने से शाम को मौसम ठंडा हो गया है, लेकिन कटड़ा से सांझी छत के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा सहित बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी रही।
वीरवार शाम सात बजे तक मां के जयकारे लगाते हुए 20 हजार 200 के करीब श्रद्धालु दरबार की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 25 हजार 600 के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। ठंड में हल्की बढ़ोतरी होने के कारण मां के दरबार में श्रद्धालु हाजिरी लगा कर धर्मनगरी की ओर रवाना हो रहे हैं लेकिन सप्ताहंत शनिवार को व रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की गुफा में आराम से दर्शन कर अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।