फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाश्विक विचारों को त्यागें, दैवी विचारधारा होगी प्रवाहित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए संवेदनशील बूथों का चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। थानाध्यक्षों को सर्दी को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा गया है। एसएसपी ने गोष्ठी में कार्मिकों की समस्याएं सुनते हुए महीनेभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 पुलिस कर्मियों को नकद धनराशि और प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिले में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि सर्दियों में रात को चोरी की घटनाएं बढ़ने की संभावना रहती है। इस स्थिति को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रात्रि ड्यूटी अधिकारी भी ड्यूटी चेक करते रहें।
थानाध्यक्ष रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए अलाव और चाय की व्यवस्था करें। थानाध्यक्षों को आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए संवेदनशील बूथों का चिह्नीकरण करने को भी कहा गया है। नए साल के दौरान होटल संचालकों के संपर्क में रहने को कहा गया है। एक्सीडेंट जोन और ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर लोनिवि और एनएच से समन्वय बनाने को कहा गया।
विज्ञापन

एसएसपी ने हेल्प लाइन, सीनियर सिटीजन पोर्टल और अपनी सरकार पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि थानाध्यक्ष स्वयं शिकायतों का जल्द निस्तारण करें। उन्होंने सत्यापन की संख्या बढ़ाने, साइबर शिकायतों का निस्तारण करते हुए एक लाख रुपये से अधिक की शिकायतों का पंजीकरण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को कहा है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने को भी कहा गया है। गोष्ठी में एएसपी जेआर जोशी, सीओ ओशिन जोशी और एलआईयू निरीक्षक शैलेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें