उधमपुर। रामनगर के गंदटाॅप के बाबा वासुकी नाग मंदिर में ऐतिहासिक एक दिवसीय सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ स्थानीय कलाकारों की ओर से पेश किए गए लोक नृत्य और गीत का भी आनंद लिया।
रामनगर के विधायक सुनील भारद्वाज ने मेले का उद्घाटन किया। उनके साथ मेला आयोजन कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। मेले में खाने पीने की सामग्री और कई तरह के स्टाॅल भी लगाए गए थे। इस दौरान नाग देवता की पूजा का महत्व है। इसमें गंदटाॅप सहित आसपास के इलाकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद