फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवानों ने लगाई पांच किमी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार को महात्मा गांधी जयंती पर सीआरपीएफ की 06 बटालियन के अधिकारियों के साथ ही जवानों ने दौड़ का आयोजन किया। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत बटालियन के जवानों के साथ ही अधिकारियों ने पांच किलोमीटर तक की दौड़ लगाई और इसके साथ ही फिट इंडिया कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर ने कहा कि अपने आपको फिट तथा निरोग रहने को लेकर बटालियन द्वारा दो अक्टूबर के दिन फिट इंडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया। वहीं, इस मौके पर बटालियन के अधिकारियों के साथ ही जवानों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और कहा की दौड़ लगाना, व्यायाम करना, योगा करना जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर बटालियन के अन्य अधिकारी कैलाश चंदरमोला, रवि शंकर शर्मा, विजेंद्र सिंहरावत, शीलक राम, दिनेश चंद्र मिश्र के अलावा बटालियन के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें