फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकान जलकर राख लाखों का हुअा नुकसान

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
विज्ञापन
डुडू में जले घ्‍ार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुडू चौकी के अंतर्गत शनिवार की देर रात को चार मकानों में आग लग गई। इस भीषण आग में भारी नुकसान हुआ है। आग से शीतला माता मंदिर को भी क्षति पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव डुडू के पटली गांव में सूरम चंद, योग राज तथा उनके साथ लगते पवन कुमार और राम चंद के मकान में अचानक आग भड़क गई।

आग की लपटें दूर-दूर तक फैल गई थी। एक मकान के अंदर शीतला माता का प्राचीन मंदिर भी था। उसको भी नुकसान पहुंचा। संयोग यह रहा कि आग भड़कने पर घर में सोए लोग जान बचाकर भाग निकले और शोर मचाने लगे। उसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक आग की चपेट में आए मकान राख में तबदील हो गए थे। देर रात को हुए इस आगजनी की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख्‍ा का मुआवजा
डीसी के निर्देश पर नायब तहसीलदार डुडू बिशन दास मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल रेड क्रास की तरफ  से पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की सहायता तुरंत प्रदान की। इसके साथ ही पीड़ित तीन पहरवारों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा भी दिया गया। पीड़ित परिवार को दस टेंट और 20 कंबल भी दिए जाएंगे। डीसी शाहिद इकबाल ने मंदिर की मरम्मत के लिए जल्द प्रपोजल बनाकर देने को कहा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें