मजालता तहसील के जनसाल गांव में एक युवक ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार गांव जनसाल का रहने वाला 29 वर्षीय रोहित ने वीरवार की देर रात को किसी परेशानी के चलते घर में रखी 12 बोर की बंदूक से अपने आप को गोली मार ली। कमरे के अंदर से गोली की आवाज सुनकर जब तक उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसके प्राण-पखेरू उड़ चुके थे। हालांकि खून से लथपथ रोहित को मजालता पीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।