फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बेहोश कर लाखों की चोरी

Sat, 14 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
औजपुरा मे चिकित्सक के घर में चोरी के बाद परेशान परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार के मोहल्ला ओजपुरा में चोरों ने चिकित्सक के सोते परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के गहने, नगदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। 
विज्ञापन


डॉ. गुलशन कुमार अपने परिवार के साथ मोहल्ला ओजपुरा स्थित संत रविदास मंदिर के पास रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात परिवार घर में सोया हुआ था। इस दौरान चोर घर में घुसे और उन्होंने परिवार के लोेगों को सोते समय नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोर करीब दस तोले सोने के जेवर, 25 हजार की नगदी, डॉ. गुलशन के पर्स से 980 रुपये तथा अलमारी में रखा कीमती सामान ले गए।

घटना का पता शुक्रवार की सुबह तब चला, जब डॉ. गुलशन ने अपना पर्स सोफे पर खुला पड़ा देखा।  इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली देखी, जिसका सामान बाहर बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने परिजनों को जगाया। सामान चेक किया तो दस तौले सोना, 25 हजार रुपये की नगदी और अन्य कीमती सामान गायब था। इतना ही नहीं, चोर बच्चों की गुल्लक तक अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने तुरंत सौ नंबर पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर घटना के खुलासे तथा सामान बरामद कराने की मांग की है। चिकित्सक गुलशन कुमार ने बताया कि रात में गर्मी की वजह से अक्सर नींद  नहीं आ पाती। बृहस्पतिवार की रात भी वह ढाई बजे तक जाग रहे थे।

चिकित्सक ने बताया कि ढाई बजे लेटने के बाद उनकी आंख सुबह छह बजे खुली। बताया कि सामान बिखरा देखने के बाद उन्होंने जब परिजनों को जगाने की कोशिश की तो उन्हें कोशिश के बाद जगाया जा सका। उनके अनुसार चोरों ने घटना को अंजाम देने  से पहले किसी स्प्रे आदि से उन्हें बेहोश किया हो। कोतवाली प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें