फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Mon, 30 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ सटे माडी गांव में रहने वाले लगभग छब्बीस वर्षीय एक युवक का शव उसके घर से करीब पांच सौ मीटर की दूर एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। मृतक रंजीत कुमार पुत्र प्रीतम कुमार इसी महीने की तेरह तारीख से लापता था।
विज्ञापन


उसके लापता होने की रिपोर्ट थाने में लिखवाई गई थी। रविवार को रंजीत का शव एक पेड़ के साथ लटका किसी ने देखा। शव के गर्दन पर बेडशीट लिपटी हुई थी बाद में मृतक के भाई ने बेडशीट अपने ही घर की होने की पुष्टि की।

सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल में लाया। बताया जाता है कि शव के पास से मृतक का कोई जूता अथवा चप्पल आदि बरामद नहीं किया गया है। इस कारण हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें