दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई।
- फोटो : Demo Pic
पारिवारिक कलह में एक युवती ने रविवार की रात को आत्मदाह कर जान देने की कोशिश की। हालांकि उसकी जान बच गई, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जम्मू रेफर किया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान रिटी कूहनाला निवासी पीड़िता पूजा देवी ने बताया कि दिवाली की रात जब वह अपने घर दिवाली मनाने की तैयारी कर रही थी तो रिश्ते की एक चाची ने घर में आकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया।
उसने बताया कि बीते दिन उसकी चाची का मोबाइल फोन गुम हो गया। इसी बात पर वह उससे झगड़ती थी। दिवाली की रात भी जब झगड़ा की और मारपीट करने आई। इसके चलते वह घर में रखे केरोसिन को अपने ऊपर डाल कर आग लगा ली। फिर आननफानन में चाची ने ही आग को बुझाने का प्रयास किया। फिर उसे अस्पताल उधमपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद युवती को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।