फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी सूमो पेड़ से जा अटकी

Fri, 10 Feb 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
विज्ञापन
खाई में पेड़ से अटका सूमो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामबन से उखड़ाल की ओर जा रही एक सूमो को मारोग में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर दे मारी। इस टक्कर से सूमो खाई में जा गिरी। सौभाग्यवश सूमो जमीन की सतह तक नहीं पहुंची। वह एक पेड़ से जाकर अटक गई। इससे उसमें सवार आठ यात्रियों की जान बच गई। अलबत्ता वे घायल हो गए। उनमें से दो को नाजुक हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार को नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक श्रीनगर से जम्मू की तरफ छोड़ा गया था। काफी संख्या में ट्रक जम्मू की तरफ जा रहे थे। वहीं रामबन बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर एक सूमो (जेके14बी-395) उखड़ाल के लिए जा रही थी। जब वह मारोग पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक (एचपी38सी-8559) ने सूमो को टक्कर मार दी। इस टक्कर से सूमो करीब पचास फुट नीचे खाई में लुढ़क गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे गए। पुलिस भी वहां पहुंची। हादसे की स्थिति देख हर कोई अचंभित था। सूमो खाई में जमीन तक नहीं पहुंचकर एक पेड़ से अटका हुआ था। बचाव दल ने बड़ी सावधानी से पेड़ से अटके सूमो से सभी यात्रियों को सड़क पर लाया गया। वहां से आठ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चालक मुश्ताक अहमद निवासी उखड़ाल और शशि शर्मा निवासी नीरा को जम्मू रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी छह जुबेर अहमद, विभीषण सिंह, नेक सिंह, सुरजीत सिंह, रणजीत सिंह और उत्तम सिंह सभी निवासी उखड़ाल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें