फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी में डूबने से छात्र की मौत

Thu, 18 May 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
शहर के साथ लगते सलमेह इलाके में बुधवार दोपहर को तवी नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 17 वर्षीय दसवीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्र को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक  हाउसिंग कालोनी स्थित स्कूल में स्कूल प्रबंधक के किसी सदस्य की मौत होने पर जल्दी छुट्टी कर दी गई। इस पर अर्जुन सिंह निवासी हाउसिंग कालोनी दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए सलमेह में पुल के नजदीक तवी नदी की तरफ चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान अचानक अर्जुन सिंह नदी में गहरे स्थान पर चला गया और डूबने लगा। जब साथ गए दोस्तों को पता चला तो दोनों ने अर्जुन को बचाने के लिए शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक अर्जुन नदी में डूब चुका था। पुलिस के गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। छात्र का पिता रामबन में था, इसलिए शव का पोस्टमार्टम शाम को किया गया। पुलिस ने साथ गए दोनों छात्रों से पुलिस स्टेशन में कुछ पूछताछ की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें