फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने बच्चे को घर से निकाला

Mon, 20 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन संस्था जम्मू की टीम ने अपनी उधमपुर की टीम को एक बेघर बच्चा सौंपा। चिनैनी के रहने वाले इस बच्चे को सौतेले पिता ने घर से निकाल दिया है। चाइल्ड लाइन ने जागृति वृद्ध आश्रम में बच्चे के रहने का प्रबंध करवा दिया। चाइल्ड लाइन जम्मू के सदस्यों को काउंसलिंग के दौरान चिल्डी क्षेत्र का बच्चा राकेश मिला।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन द्वारा राकेश के मां-बाप से संपर्क किया गया। उसके सौतेले पिता ने उसे अपने घर में रखने से साफ इनकार कर दिया। चाइल्ड लाइन की उधमपुर टीम ने जम्मू की टीम के साथ संपर्क साधा और बच्चे को अपने पास ले आई।   उधमपुर की टीम ने जागृति वृद्ध आश्रम में राकेश के रहने का पूरा प्रबंध कर दिया।

बता दें कि चाइल्ड लाइन उधमपुर ने इससे पहले भी यूपी के रहने वाले गुलाम मुस्तफा को जागृति आश्रम में रहने का स्थान दिलाया था। चाइल्ड लाइन के जहूर ने कहा कि संस्था बेघर बच्चों के लिए छत दिलाने का काम कर रही है। इसमें उन्हें जागृति वृद्ध आश्रम के संस्थापक डॉ. आरसी नागर द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें