फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरी से पकड़ा गया दुष्कर्म आरोपी

Tue, 25 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उधमपुर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
जिब में नौ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने झज्जरकोटली से एक युवक को गिरफ्तार किया था, लेकिन बच्ची के परिवार के सदस्यों ने उसके  आरोपी संजय कुमार होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार दोपहर को संजय कुमार नाम के युवक ने पड़ोस में रहने वाली नौ वर्ष की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी ओर आरोपी की तलाश में रविवार रात को कई स्थानों पर छापेमारी की।

आरोपी युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कोई युवक जम्मू जिले के झज्जरकोटली में पुराने राजमार्ग के किनारे पर मौजूद झाड़ियों में छिपा बैठा है। रैंबल पुलिस की एक टीम फौरन झज्जरकोटली की तरफ रवाना हो गई। करीब साढे़ नौ बजे युवक को दबोच कर पुलिस स्टेशन रैंबल में ले आई। पुलिस ने सबको सूचित कर दिया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


दोपहर के समय आरोपी की पहचान के लिए जिब से बच्ची के परिवार और अन्य स्थानीय निवासियों को बुलाया गया। लेकिन उन लोगों ने उस युवक के संजय होने से इनकार किया। फिर पुलिस को अपनी गलती का एहसास हो गया है। उसके बाद पुलिस की टीम ने फिर से आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। शाम करीब पौने सात बजे पुलिस को टिकरी से आरोपी संजय कुमार को पकड़ने में कामयाबी मिल ही गई। दोबारा पकड़े गए युवक की शिनाख्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें