फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में एक की मौत

Sun, 29 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
शहर के दो विभिन्न क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक चार वर्षीय बच्ची भी शामिल है। उसे गंभीर हालत में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य चार की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


पहला हादसा शुक्रवार की देर शाम को जिब क्षेत्र में हुआ। यहां हादसा तब हुआ, जब सुनाड़ी निवासी राजू अपने भतीजे रोहित (15) और बेटी गुंजन (4) के साथ आटो ट्राली को घर के बाहर पार्क कर रहा था। ट्राली पार्क करते समय अचानक आटो का स्टेयरिंग फ्री हो जाने से आटो अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया।

हादसे में आटो पर सवार तीनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। जबकि गुंजन की हालत गंभीर होने के कारण उसे उधमपुर के सैन्य अस्पताल रेफर किया गया। राजू को का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा धार रोड स्थित नंद पैलेस के बाहर हुआ। यहां मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को एक अज्ञात कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को प्रत्यक्षदर्शियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल बंसी लाल व जगदेव कुमार निवासी पठी और कालीदास निवासी रठियान की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें