फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की छत से छात्रा ने लगाई छलांग

Tue, 27 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेज की छत से छलांग लगाने के कारण घायल हुई छात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धार रोड स्थित नरसिंह देव नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने सोमवार को अपने कॉलेज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसकी जान तो बच गई, लेकिन हाल गंभीर बनी हुई है। कटड़ा के नारायणा अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिब की रहने वाली एक छात्रा सोमवार की दोपहर करीब एक बजे फोन पर किसी से बात करते हुए कॉलेज की चौथी मंजिल पर चली गई। इस बीच पता नहीं किसकी किस बात से उसे क्रोध आया और अपने फोन को नीचे फेंक दिया गया। नीचे खड़े विद्यार्थियों की निगाह ऊपर गई। अभी सभी कुछ समझ ही पाते की छात्रा ने भी चौथी मंजिल से ही छलांग लगा दी। छत से गिरते उसे कालेज के अन्य छात्रों ने अपनी आंखों से देखा।

तुरंत मौके पर पूरे कालेज के विद्यार्थियों का हुजूम इकट्ठा हो गया। उसे तुरंत उठाकर कॉलेज प्रशासन ने जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उसकी प्राथमिक उपचार के बाद उसे नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक चालीस फुट से भी ज्यादा ऊंचाई से गिरने के कारण छात्रा के कमर से निचले हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें