फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 22 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर से पांच किमी दूर चोपड़ा शाप क्षेत्र में सैन्य वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सेना के जवानों द्वारा महिला को तुरंत सैन्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
विज्ञापन


चोपड़ा शाप क्षेत्र में एक महिला किसी काम से उधमपुर जा रही थी। इस बीच सड़क पार करते हुए वह एक सैन्य वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई और अचेत हो गई। सेना के जवानों द्वारा तुरंत उसको सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में महिला को डाक्टरों द्वारा मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान 53  वर्षीय विक्रम कालोनी निवासी निर्मला देवी पत्नी ओमराज के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें